बदायूं, मई 19 -- कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कोऑर्डिनेटर ओमकार सिंह ने नरऊ गांव के तालाब में जा रहा नगर पालिका के नाले का दूषित पानी रोके जाने के लिए परियोजना अधिकारी को ज्ञापन दिया। कहा कि कांग्रेस हर कुर्बानी को तैयार है। वह किसी भी कीमत गांव के तालाब में उझानी नगर पालिका की का पानी नहीं जाने देगी। उझानी रोड चंद्रिका देवी इंटर कॉलेज स्थित नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के कार्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कोऑर्डिनेटर ओमकार सिंह के नेतृत्व में नरऊ , मलिकपुर के लोगों ने परियोजना अधिकारी उत्कर्ष के लिए ज्ञापन दिया। जिसमें कहा कि उझानी नगर पालिका का दूषित पानी ग्राम नरऊ, मलिकपुर अचौरा में न प्रवाहित करने के आदेश हैं। नगर पालिका अधिकारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने उच्च न्यायालय में जवाब दाखिल करते हु...