नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। केंद्र सरकार ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) और नये सेना प्रमुख की नियुक्ति की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सीडीएस का कार्यकाल 30 मई को खत्म हो रहा है जबकि सेना प्रमुख जुलाई में सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। सीडीएस के पद पर जहां इस बार वायुसेना अधिकारी की नियुक्ति की संभावना है, वहीं सेना प्रमुख की दौड़ में उप सेना प्रमुख समेत नौ लेफ्टिनेंट जनरल हैं। इसके अलावा इस बार उप सीडीएस की भी नियुक्ति होनी है। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार सीडीएस जनरल अनिल चौहान अपना कार्यकाल पहले ही पूरा कर चुके हैं। यह भी पढ़ें- सरहद पर खाई गोली, शोपियां में आतंकियों से लोहा लेने वाले मेजर ने किया UPSC क्रैक; अब बनेंगे अफसर उन्हें आठ महीने का सेवा विस्तार पूर्व में दिया गया था, जो 30 मई को खत्म हो रहा है। इसल...