आरा, दिसम्बर 15 -- -रेलवे बोर्ड के प्रस्ताव पर पूमरे ने शुरू की तैयारी आरा, निज प्रतिनिधि। आरा जंक्शन से मुंबई के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए नए साल में जल्द एक नई अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात मिलने जा रही है। अब पूमरे द्वारा पटना से दिल्ली के बाद अब मुंबई के लिए भी अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की तैयारी शुरू होने जा रही है। रेलवे सूत्रों की मानें तो रेलवे बोर्ड ने पूमरे से कई नई ट्रेनों के चलाने का लेकर प्रस्ताव मांगा है। वहीं बोर्ड के निर्देश के अनुसार पूर्व मध्य रेल के दानापुर, डीडीयू मंडलों ने टाइम टेबल पर मंथन करना शुरू कर दिया गया है, जिसके बाद प्रस्तावित समय सारणी के साथ रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा जाएगा। जिसकी मंजूरी मिलते ही अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा। पटना जंक्शन से मुंबई तक अमृत भारत के परिचालन...