लातेहार, जनवरी 2 -- लातेहार,प्रतिनिधि। जिला वासियों ने नये साल का आगाज गरमजोशी के साथ किया। जिला मुख्यालय के आसपास के पिकनिक स्पाटों में लोगों का हुजुम देखा गया। वहीं जिला मुख्यालय के तपा पहाड़ में निर्माणाधीन नेचुरल पार्क में भी काफी संख्या में लोग पहुंचे और प्रकृति के मनोहारी दृश्यों का आनंद उठाया। लोगों ने कहा कि तपा पहाड़ में वन विभाग के द्वारा बन रहे नेचुरल पार्क की खुबसूरती देखते ही बन रही है। जब पार्क पूरा बन जायेगा तो इसकी खुबसूरती और बढ़ जायेगी। खास पर तपा पहाड़ इस नेचुरल पार्क की खुबसूरती में चार चांद लगाती है। पहाड़ में चढ़ने के लिए सीढ़ियां बनायी जा रही है। सैलानियों को बैठने के लिए कई जगहों पर कॉटेज बनाये गये हैं। इसके अलावा ओपेन टेबूल भी बनाया गया है, जहां सैलानी बैठ कर पहाड़ का दीदार कर सकते हैं। सैलानी ने बताया कि इस पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.