पूर्णिया, जनवरी 2 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। नये साल के जश्न के रंग में शराब के कारण भंग उत्पन्न नहीं हो, इसके लिए एक दिन पहले से पुलिस की पहरेदरी कड़ी कर दी गई थी। खासकर दालकोला चेकपोस्ट एवं अतर्जिला बॉर्डर वाले इलाके में पुलिस की खास चौकसी रही। एसपी के निर्देश पर बुधवार की शाम शराब बरामदगी के लिए विशेष अभियान लाया गया। इसके तहत शहर के सहायक खजांची थाना पुलिस ने 17.500 लीटर विदेशी शराब, डगरूआ थाना पुलिस ने 10 लीटर देसी शराब, जलालगढ़ थाना पुलिस ने 14.50 लीटर विदेशी शराब, बायसी थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल सहित 1.455 लीटर विदेशी शराब बरामद किया। जलालगढ़ थाना पुलिस ने पोठिया गांव निवासी कुनदेव विश्वास को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा भी जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में शराब को लेकर लगातार छापेमारी होती रही। 7.8 लीटर विदेशी शराब के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.