आरा, दिसम्बर 31 -- -चप्पे-चप्पे पर दंडाधिकारी तैनात, मंदिरों, पार्कों और गंगा घाटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम -शराब पीकर वाहन चलाने वालों और मनचलों पर रहेगी पैनी नजर आरा/जगदीशपुर, निज संवाददाता। पुराने साल की विदाई और नये साल 2026 के आगमन को लेकर भोजपुर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। डीएम तनय सुल्तानिया और पुलिस अधीक्षक राज ने संयुक्त आदेश जारी कर जिले के चप्पे-चप्पे पर दंडाधिकारियों और पुलिस बल की तैनाती कर दी है। प्रशासन ने स्पष्ट तौर पर चेतावनी दी है कि जश्न के नाम पर जोश और उन्माद बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सड़कों पर मटरगश्ती करने, जोखिमपूर्ण ढंग से वाहन चलाने और शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। शाम चार बजे से ही मोर्चा संभाल लेंगे अफसर आदेश के अनुसार सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी 31 दि...