पटना, दिसम्बर 30 -- नये साल के उत्साह में कानून तोड़ने वाले जेल जायेंगे। गृह विभाग और बिहार पुलिस ने नववर्ष पर सूबे के सार्वजनिक स्थलों पर होने वाली संभावित भीड़-भाड़ को लेकर जिलों को अलर्ट जारी किया है। सभी डीएम-एसपी को प्रमुख स्थलों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिये गये हैं। इसके साथ ही 31 दिसंबर की शाम से लेकर एक जनवरी की देर रात तक सघन जांच और गश्त चलाने के भी निर्देश मिले हैं। सड़कों पर रैश ड्राइविंग को लेकर पुलिस सख्त रहेगी। विधि व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने या कानून तोड़ने वाले असामाजिक तत्वों को जेल भेजा जायेगा। बिहार पुलिस मुख्यालय ने पुलिस अधीक्षकों को कानून-व्यवस्था, आमजन की सुरक्षा और सांप्रदायिक सौहार्द के लिए पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रहने निर्देश दिया है। सभी रैंक के फील्ड अधिकारी स्वय...