मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 31 -- औराई। भरथुआ गांव में नये साल के उपलक्ष्य में 31 दिसंबर से श्री सीताराम नाम महायज्ञ अखंड जाप शुरू हुआ। भरथुआ निवासी पूर्व सरपंच रवीश कुमार डेविड ने बताया कि एक जनवरी तक व्यास सचेंद्र जी महाराज द्वारा रामचरित मानस पाठ का वाचन किया जाएगा। इस मौके पर धर्मेंद्र कुमार, जाह्नवी शेखर भट्ट, धर्मेंद्र राय, गालिब साहब, लालमोहर राय, अजीत कुमार, प्रमोद राय, जयराम राय, बबन कुमार राय, बाल्कुनी राय, चंदन राय, राजू शर्मा आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...