बिहारशरीफ, अप्रैल 28 -- एकंगरसराय में हेडमास्टरों के साथ बैठक में बीईओ ने दिया निर्देश एकंगरसराय, निज संवाददाता। स्थानीय हाई सकूल में मंगलवार को प्रखंड के प्राथमिक व मध्य विद्यालयों के हेडमास्टरों की बैठक की गयी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए बीईओ विजय शंकर प्रसाद ने नये सत्र में नामांकन के लिए प्रचार-प्रसार करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि दो मई को सभी स्कूलों में प्रवेशोत्सव, पर्व के रूप में मनाया जाएगा। इस मौके पर छात्रा-छात्राओं की उपस्थिति की जिम्मेदार हेडमास्टरों की है। इस कार्य में कोताही बरतने वाले एचएम के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए लगातार सभी स्कूलों का निरीक्षण भी किया जा रहा है। बैठक में शिवकुमार, संजय शर्मा, विनय कुमार आदि मौजूद थे। (एकंगरसराय से अशोक पांडेय)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...