संभल, अप्रैल 2 -- जनपद के सरकारी विद्यालयों में बुधवार को नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। इस अवसर पर सभी स्कूलों में प्रवेश उत्सव का आयोजन हुआ। जहां पहली बार स्कूल पहुंचे बच्चों का तिलक लगाकर और फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। जिससे बच्चों के चेहरे खिल उठे। साथ ही ग्रामीण इलाकों में रैली निकालकर अभिभावकों को जागरुक कर दाखिला कराने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने रैलियां निकालकर शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का जिम्मा संभाला। गांव-गांव और मोहल्लों में निकली इन रैलियों ने अभिभावकों को अपने बच्चों का स्कूल में दाखिला कराने के लिए प्रेरित किया। हर बच्चा पढ़े, आगे बढ़े जैसे नारों से माहौल गूंज उठा। ब्लॉक स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में अभिभावक और स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य शामिल हुए। इस दौरान अधिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.