बरेली, अप्रैल 2 -- गुलाब राय इंटर कॉलेज में नवीन सत्र के प्रथम दिन प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने छात्रों का तिलक लगाकर टॉफी, बिस्किट व गुलाब देकर स्वागत किया। प्रधानाचार्य डॉ़ एसपी पांडेय ने उत्साह के साथ व्यूह-रचना कर पढ़ाई करने का आह्वान किया। राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक डॉ़ संजय सिंह ने छात्रों से पूर्व की गलतियों की पुनरावृत्ति न करने की अपील की। इस दौरान डॉ़ गोविंद दीक्षित, उपप्रधानाचार्य ओमवीर सिंह, संजय सक्सेना, अजय अग्निहोत्री, डॉ. रजनीश कुमार, डॉ अजय प्रताप सिंह चौहान, मानस राज तिवारी, निहाल सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.