नई दिल्ली, जून 13 -- शादी होने वाली हैं या फिर हो चुकी है, न्यू कपल्स हनीमून अपनी पसंद के मुताबिक प्लान करते हैं। कुछ लोगों को माउंटेन पसंद है तो कुछ को समुंदर का किनारा भाता है। वहीं कुछ को लक्जरी ट्रिप पसंद आती है। और, जिनका बजट थोड़ा ज्यादा होता है वो अपने लिए किसी इंटरनेशनल ट्रिप को भी प्लान कर लेते हैं। तो अगर आपकी भी शादी होने वाली है या हो चुकी है और हनीमून प्लान नहीं किया तो जान लें कपल्स की पसंदीदा 10 जगहें जहां वो पार्टनर के साथ शादी के बाद पहली बार जाना चाहते हैं।मालदीव मालदीव सस्ती और बजट में रहने वाली इंटरनेशनल ट्रिप मानी जाती है। जिन लोगों को कम बजट में विदेश घूमना होता है अक्सर वो मालदीव का रुख करते हैं। हालांकि यहां पर भी कई सारे लक्जरी होटल, रिजॉर्ट और अंडरवाटर होटल्स मिल जाते हैं जो काफी एक्सपेंसिव होते हैं। तो ये जगह बज...