अररिया, मार्च 31 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। सोमवार को स्थानीय नगर परिषद के सभा भवन में वित्तीय वर्ष 2026- 27 का प्रस्तावित बजट को लेकर सर्वसाधारण की आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से बजट पेश किया गया। पेश बजट में सबसे ज्यादा 77.5 करोड रुपए सड़क पुल पुलिया पर तथा 50 करोड रुपए सीवरेज ड्रेनेज पर खर्च करने का आकलन किया गया । इस मौके पर चार्टर एकाउंटेंट ललन कुमार द्वारा बैठक में वित्तीय बजट पेश किया गया। बजट पेश करते हुए चार्टर एकाउंटेंट ने बताया कि 2026-27 का बजट प्राक्कलन किया गया है जिसमें आगामी वित्तीय वर्ष के लिए अनुमानित प्रारंभिक अवशेष यानी ओपनिंग बैलेंस की राशि 17 करोड़ 68 लाख 87 हजार 120 रुपये है । वही उन्होंने अनुमानित आय 2 अब 66 करोड़ 98 लाख 99 हजार 120 रुपये बताया जबकि अनुमानित व्यय की राशि 02 अरब 52 करोड़ 53 लाख 57 हजार रुपए बताया गया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.