लखनऊ, जून 1 -- लखनऊ, संवाददाता। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि कभी अपनी विरासत, संस्कृति और तहज़ीब के लिए पहचाना जाने वाला लखनऊ आज भारत के सबसे तेजी से उभरते आर्थिक व इंफ्रास्ट्रक्चर केंद्रों में शामिल हो रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व, बेहतर कानून-व्यवस्था, मजबूत शासन व्यवस्था और निवेशक-हितैषी नीतियों के कारण लखनऊ अभूतपूर्व परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। यह भी पढ़ें- 11.66 करोड़ से सरोजनीनगर की 48 सड़क का होगा निर्माण व सुदृढ़ीकरण लखनऊ की अर्थव्यवस्था उन्होंने कहा कि राइजिंग सरोजनीनगर आज नये लखनऊ का ग्रोथ इंजन बन चुका है और विकसित भारत के शहरी भविष्य का एक मजबूत केंद्र बनकर उभर रहा है। डॉ सिंह ने कहा कि 2021 से 2026 के बीच लखनऊ की अर्थव्यवस्था Rs.58,762 करोड़ से बढ़कर लगभग Rs.2.29 ला...