नये महाप्रबंधक का स्वागत, मजदूर हितों पर हुई अहम वार्ता
धनबाद, मई 26 -- गोविंदपुर क्षेत्र में जनता मजदूर संघ की क्षेत्रीय कार्यसमिति ने सोमवार को नवपदस्थापित महाप्रबंधक सत्यकाम आनंद एवं उप महाप्रबंधक दीपक कुमार सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश दसौंधी के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने दोनों अधिकारियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान श्रमिकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और लंबित मुद्दों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। प्रतिनिधियों ने मजदूरों की सुविधाओं, कार्यस्थल की समस्याओं तथा अन्य आवश्यक मांगों को प्रमुखता से उठाया। महाप्रबंधक ने सभी समस्याओं पर गंभीरता से विचार करते हुए जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। बैठक में अजय सिंह, देवनाथ राजभर, शंकर रजवार, संतोष मंडल, गणेश हजारी, संजय चौहान, संजय चौधरी, नंदकिशोर सिंह, जय नारायण सिंह, चंद्रिका प्रसाद सिंह, मुकुल सिंह, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.