इटावा औरैया, अप्रैल 3 -- महेवा। बाल विकास परियोजना कार्यालय पिछले करीब पंद्रह वर्षों से महेवा के पश्चिमी छोर पर किराए के भवन में संचालित था। वर्तमान सरकार द्वारा ब्लॉक महेवा के बाल विकास परियोजना कार्यालय का भी लोकार्पण हाल में किया गया था। जिसमें गुरुवार को बाल विकास परियोजना अधिकारी ने सभी सामान शिफ्ट कराकर एवं विधिविधान से हवन पूजन कर प्रवेश किया। इस दौरान परियोजना में कार्यरत मुख्य सेविका सुरभि बाजपेई, सिम्मी खान, मोनिका चौहान, रश्मि देवी, लिपिक दीपक कुमार, नीरज, क्षेत्रीय आंगनवाड़ी अल्पना, रेखा तिवारी, अंजली तिवारी, शारदा कुशवाहा, किरन कुमारी आदि मौजूद रही। बीडीओ बृज बिहारी त्रिपाठी, एडीओ पंचायत इंद्र पाल सिंह भदौरिया, एडीओ ग्राम्य विकास प्रवीण शाक्य, समाज सेवी राजू दुबे, मीनाक्षी चौहान, अजय जादौन, महेश बाथम आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन...