देवरिया, जुलाई 20 -- बरियारपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। खरीफ सीजन में धान की फसल में डालने को किसानों को डीएपी और यूरिया खाद लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छोटे किसान, बटाईदार और रेहन पर खेत लेकर खेती करने वाले किसानों को समितियों से खाद मिलना मुश्किल हो गया है। मजबूरी में उन्हें बाजार से अधिक कीमत पर खाद खरीदना पड़ रहा है। सरौरा निवासी किसान जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि उन्होंने खेती के लिए कुछ जमीन रेहन पर ली है, लेकिन सरकारी नियमों के तहत उन्हें खेत में डालने को डीएपी और यूरिया नहीं मिल पा रही है। खेती का पूरा खर्च वहन करने के बावजूद खाद प्राप्त करना मुश्किल हो गया है। यह भी पढ़ें- नये नियमों ने डीएपी, यूरिया वितरण में फंसाया पेंच बरेठा निवासी विनय मिश्रा ने बताया कि नए नियमों के कारण खाद लेने की प्रक्रिया जटिल हो गई है। क...