नये डीआईओएस राघवेन्द्र ने संभाला चार्ज
मथुरा, जून 7 -- एक माह से खाली चल रहे जिला विद्यालय निरीक्ष्रक के पद पर शासन द्वारा भेजे गए बागपत के जिला विद्यालय निरीक्षक राघवेन्द्र सिंह ने शनिवार को प्रात: वीडीपी राजकीय इंटर कालेज स्थित डीआईओएस कार्यालय पहुंचकर कार्य ग्रहण कर लिया। यह पद जिला विद्यालय निरीक्षक रवीन्द्र सिंह के सेवानिवृत्त हो जाने के बाद खाली हो गया था। तब से वीडीपी राजकीय इंटर कालेज मथुरा के प्रधानाचार्य सत्यदेव प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक का चार्ज देख रहे थे। उनको चार्ज प्रभारी डीआईओएस सत्यदेव ने दिया। इस अवसर पर सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक यशपाल सिंह उपस्थित थे। इस अवसर पर कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक जमुना प्रसाद शर्मा, सत्यपाल सिंह, देवेन्द्र कुमार, शशांक शर्मा, रामेश्वर प्रसाद, अंकुर, कुलदीप आदि ने डीआईओएस का स्वागत किया। यह भी पढ़ें- जिले के सरस्वती विद्या निके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.