छपरा, जून 3 -- एक जुलाई से सारण के हर प्रखंड में उच्च शिक्षा की राह होगी आसान सात निश्चय-3 के तहत तैयारी तेज, विद्यालय भवनों में होगी अस्थायी व्यवस्था 20 जून तक बुनियादी सुविधाएं दुरुस्त करने का निर्देश छपरा, नगर प्रतिनिधि। सरकार के सात निश्चय-3 कार्यक्रम के तहत सारण जिले के सभी प्रखंडों में उच्च शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। जिले के डिग्री कॉलेज विहीन नौ प्रखंडों में आगामी 1 जुलाई से डिग्री कॉलेजों का संचालन शुरू किया जाएगा। सारण के 11 प्रखंडों में पहले से डिग्री कॉलेज संचालित हैं। अब शेष नौ प्रखंडों- तरैया, मकेर, एकमा, दरियापुर, मढ़ौरा, मशरक, लहलादपुर, पानापुर और इसुआपुर में भी डिग्री कॉलेज शुरू किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- siwan Education News: दस नवस्थापित डिग्री कॉलेजों कला के छह विषयों में शुरू होगी प...