चतरा, अप्रैल 22 -- चतरा, संवाददाता। चतरा जिले में वर्तमान समय में अफीम और ब्राउन शुगर का कारोबार चरम पर, पुलिस के लाख प्रयास के बाद भी यह थमने का नाम नहीं ले रहा है। आये दिन करोड़ों रूपये का ब्राउन शुगर तो कभी अफीम और डोडा को बरामद किया जा रहा है। दूसरी ओर डेढ़ माह के भीतर जिला मुख्यालय में चार हत्यायें हो चुकी है। इनमें से तीन हत्याओं का आजतक उदभेदन नहीं हुआ है, जिससे लोगों में भय का माहौल है। वहीं अवैध शराब का कारोबार भी चरम पर है। चतरा के रास्ते से ही अवैध शराब को बिहार ले जाया जाता है, ऐसे में जिले के नये एसपी अनिमेश नैथानी को एक साथ कई बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। यह भी पढ़ें- 13 लाख रुपये की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार केवल जिला मुख्यालय में डेढ़ माह के अंदर हत्या की चार घटनायें हो चुकी है। जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मृतक...