साहिबगंज, अगस्त 27 -- साहिबगंज। साहिबगंज में गंगा का जलस्तर बढ़ने की रफ्तार धीमी हुई है। शाम को यहां गंगा का जलस्तर 27.83 मी. पर था। शुक्रवार की सुबह तक जलस्तर में मामूली बढ़त की संभावना है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक बक्सर से पटना के दीघाघाट, गांधी घाट, हाथीदह, मुंगेर, भागलपुर व कहलगांव में जलस्तर गुरुवार को स्थिर रहा। शुक्रवार को इनमें से कुछ स्थानों पर जलस्तर एक दो सेमी. कम होने का पूर्वानुमान है। सिर्फ साहिबगंज व फरक्का में ही जलस्तर में मामूली वृद्धि की संभावना है। उधर, गंगा के जलस्तर बढ़ने से दियारा के कुछ नये इलाकों में पानी घुसने लगा है। साहिबगंज शहर के कुछ रिहाइसी मुहल्लों में भी धीरे-धीरे पानी फैलने लगा है। शहर के चानन, कबूतरखोपी व सूर्यघाट के आसपास का इलाका, हबीबपुर पाइप रोड किनारे का इलाका में पानी घुस गया है। इसी प्रकार बिजली घ...