भागलपुर, मई 18 -- भागलपुर से संजय कुमार की रिपोर्ट : भागलपुर के नये प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा ने सोमवार को पदभार संभालने के थोड़ी देर बाद ही विक्रमशिला सेतु का निरीक्षण किया। आयुक्त ने टूटे स्लैब को देखा और दो टुकड़े में बंटे पुल को जोड़ने के लिए बनाया जा रहा बेली ब्रिज को भी देखा। आयुक्त के साथ भागलपुर के डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी भी साथ थे। डीएम डॉ. चौधरी ने प्रमंडलीय आयुक्त को सेतु टूटने से पहले और बाद की कार्रवाई से अवगत कराया। बताया कि वैकल्पिक तौर पर निशुल्क नाव एवं स्टीमर चलाया गया। आज से शुल्क के साथ जहाज चलाई जा रही है। बड़े वाहनों को भी जहाज से गंगा आरपार कराने का अधिकार और किराया तय किया गया है। बेली ब्रिज के बारे में बताया गया कि मई के अंत तक सेतु पर बेली ब्रिज बनकर तैयार हो जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...