वाराणसी, मई 16 -- वाराणसी। नये आयकर कानून पर जागरूकता के लिए शुक्रवार को मकबूल आलम रोड स्थित विभागीय कार्यालय में सेमिनार हुआ। मुख्य वक्ता उप आयकर आयुक्त (टीडीएस) एसके पांडेय ने कहा कि नया कानून करदाताओं को कई सहूलियत देता है। आयकर आयुक्त (टीडीएस) शिवकुमार राय के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में अधिवक्ताओं, सीए और करदाताओं को टीडीएस के नए प्रावधानों की जानकारी दी गई। इस दौरान आयकर अधिकारी (टीडीएस) अनिरुद्ध कुमार श्रीवास्तव, अंचल कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- आयकर: समय पर सही तरीके से एसएफटी 61 दाखिल करें यह भी पढ़ें- आयकर भवन में करदाताओं को जानकारी दी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...