पटना, अप्रैल 1 -- बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) विनोद सिंह गुंजियाल की निगरानी में निर्वाचन विभाग में भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2024 बैच के 12 अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। अधिकारियों को निर्वाचन नामावली प्रबंधन, मतदाता सूची शुद्धिकरण, कानूनी प्रावधान एवं पात्रता मानदंड जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी गई। साथ ही, ईसीआई - नेट जैसे आईटी टूल्स और मतदाता जागरूकता कार्यक्रम (स्वीप) के बारे में बताया गया। इसके अलावा मतदान के दिन व्यवस्था, ईवीएम एंड वीवीपैट का उपयोग, मतदान प्रक्रिया, पीठासीन पदाधिकारी की भूमिका और विधि-व्यवस्था समन्वय जैसे विषयों पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही मॉनिटरिंग एवं प्रवर्तन से जुड़े पहलुओं पर भी चर्चा हुई। कंट्रोल एंड कमांड सेंटर की कार्यप्रणाली तथा निर्वाचन प्रक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.