दरभंगा, दिसम्बर 13 -- दरभंगा। दरभंगा एयरपोर्ट पर शनिवार को नई दिल्ली से आने वाली एक फ्लाइट रद्द रही। सुबह 10.50 बजे आने वाली क्यूपी 1405 नंबर की अकासा की फ्लाइट दरभंगा नहीं पहुंची। फलस्वरूप यह फ्लाइट इधर से भी दिल्ली के लिए उड़ान नहीं भर सकी। उधर, मुंबई से 01.20 बजे आने वाली अकासा की फ्लाइट 02.15 बजे दरभंगा पहुंची। यह फ्लाइट 01.55 की जगह 03.19 बजे दरभंगा से रवाना हुई। उधर, हैदराबाद और दिल्ली से इंडिगो की फ्लाइट का समय पर परिचालन हुआ। कोलकाता की फ्लाइट शेड्यूल में नहीं थी। दरभंगा एयरपोर्ट पर शनिवार को कुल पांच जोड़ी विमानों का परिचालन हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...