नयी एसडीपीओ ने कामकाज संभाला
बेगुसराय, मई 19 -- बीहट। बेगूसराय सदर-दो की अनुमंडल पुलिस अधिकारी कुमारी दुर्गा शक्ति ने मंगलवार को कार्यभार संभाला। निवर्तमान एसडीपीओ पंकज कुमार से पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद एसडीपीओ कुमारी दुर्गा शक्ति ने कहा कि क्षेत्र में शांति बनाये रखना उनकी प्राथमिकता होगी। इसके पूर्व पटना स्थित विशेष शाखा में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर कार्यरत थीं। बेगूसराय के निवर्तमान सदर टू एसडीपीओ पंकज कुमार का स्थानान्तरण एटीएस पटना में वरीय पुलिस उपाधीक्षक के पद पर हुआ है। वे मंगलवार को पदभार सौंप कर विरमित होकर पटना में योगदान देने के लिए प्रस्थान कर गये। (नि.सं.) यह भी पढ़ें- बीहट नप क्षेत्र में लगा अधिकतर सीसीटीवी कैमरा खराब
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.