नई दिल्ली, अगस्त 27 -- दिल्ली देश में लोग अब भी नए अमेरिका से एलपीजी आयात बढ़ा, फिर भी रसोई गैस सिलेंडर के नए कनेक्शन पर अभी भी ब्रेक है। चाहे आप इंडेन के लिए अप्लाई करें या भारत गैस के लिए या फिर एचपी गैस पर आवेदन दें, अभी हर जगह से आपको निराशा ही हाथ लगेगी। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और चेन्नई के डिस्ट्रीब्यूटरों का कहना है कि मार्च के मध्य से उन्होंने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 14.2 किलो वाले सिलेंडर का कोई नया कनेक्शन जारी नहीं किया है।नए कनेक्शन पर क्या है सरकार का ताजा बयान पश्चिम एशिया संकट के चरम पर लगाई गई दूसरी पाबंदियां हटने के महीनों बाद भी नए एलपीजी कनेक्शन के आवेदन रुके हुए हैं। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर जवाब देते हुए कहा, "मौजूदा भू-राजनीतिक हालात के चलते नए एलपीजी कनेक्शन जारी करना फिलहाल रोक दिया ग...