प्रयागराज, दिसम्बर 15 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। लंबे इंतजार के बाद जिले में नया सर्किल रेट लागू तो हुआ, लेकिन पहले दिन अधिकांश बैनामे पुरानी दरों पर ही किए गए। सभी जगह जमीन खरीदने के लिए आए लोगों ने पहले के खरीदे स्टांप दिखाए, जिसके कारण नई दरों का प्रभाव नहीं दिखा। सोमवार को नौ में से आठ उप निबंधक कार्यालयों में 398 बैनामे हुए, जिससे दो करोड़ 99 लाख 70 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। सोरांव तहसील में हड़ताल के कारण पूरे दिन एक भी बैनामा नहीं हुआ। सोमवार को नए सर्किल रेट के अनुसार जमीनों के बैनामे होने थे। लेकिन सभी जगह लोग पहले के खरीदे हुए स्टांप लेकर पहुंचे। नियमानुसार जो स्टांप पूर्व में खरीदा जा चुका है, उसकी तारीख पर ही बैनामा कराना होता है। जमीन जायजाद के मामले में अधिकांश लोग बाकी तैयारी पहले ही कर लेते हैं, नियत तारीख पर ...