शाहजहांपुर, अप्रैल 1 -- शाहजहांपुर। बेसिक शिक्षा विभाग के नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत बुधवार से जिले के परिषदीय स्कूलों में हो रही है, लेकिन तैयारियां अधूरी हैं। सत्र के पहले दिन ही अधिकांश स्कूलों में बच्चों के लिए पाठ्यपुस्तकें नहीं पहुंच सकी हैं। ऐसे में सवा तीन लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को शुरुआती दिनों में बिना किताबों के ही पढ़ाई करनी पड़ेगी, जिससे व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। जनपद के करीब 27 सौ परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए समय से किताबों की आपूर्ति नहीं हो पाई है। इससे शिक्षकों के सामने भी पढ़ाई को सुचारू रूप से संचालित करने की चुनौती खड़ी हो गई है। हालांकि विभागीय स्तर पर दावा किया जा रहा है कि जल्द ही सभी स्कूलों तक किताबें पहुंचा दी जाएंगी। वहीं नए सत्र के स्वागत को लेकर स्कूलों में तैयारियां भी की गई हैं। स्कूल...