रामपुर, अप्रैल 21 -- रामपुर। आंबेडकर पार्क में स्थापित बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के नीचे नया शिलापट लगाए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इसको लेकर एक युवक ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल किया है। कोर्ट ने पुलिस से रिपोर्ट तलब करते हुए सुनवाई के लिए 28 अप्रैल का तारीख नियत की है। सिविल लाइंस क्षेत्र की इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी आशीष सागर ने अपने अधिवक्ता होमपाल सिंह के माध्यम से प्रार्थना दाखिल किया,जिसमें कहा कि 28 जुलाई 1996 को तत्कालीन प्रधानमंत्री एच.डी. देवगौड़ा द्वारा आंबेडकर पार्क में बाबा साहेब की प्रतिमा स्थापित कराई गई थी, जिसके नीचे उनके नाम का शिलापट लगा हुआ था। आरोप लगाया कि हाल ही में नगर पालिका निधि से पार्क में सौंदर्यकरण कराया गया। कार्य के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री के नाम वाले श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.