नवादा, नवम्बर 25 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कलेक्ट्रेट से लेकर नया रेलवे स्टेशन क्रॉसिंग (तीन नंबर गुमटी) व प्रजातंत्र चौक से खुरी नदी पुल तक नो वेंडिंग जोन घोषित किया गया है। इस जोन में सड़क किनारे न तो किसी भी प्रकार की फुटपाथी दुकानें लगेंगी और न ही किसी भी प्रकार का कोई अतिक्रमण होगा। ठेला अथवा किसी भी प्रकार की दुकानों को लगाने अथवा सड़कों के अतिक्रमण पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। जाम से बेहद त्रस्त हो रहे आम नागरिकों की परेशानी को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा इस आशय का आदेश सोमवार को जारी किया है। नवादा के डीएम रवि प्रकाश के निर्देशानुसार सदर एसडीएम अमित अनुराग की अध्यक्षता में इससे संबंधित बैठक में इस आदेश के अनुपालन के लिए कई निर्णय लिये गये। बैठक में सदर एसडीपीओ-01 हुलास कुमार, ट्रैफिक डीएसपी अभिषेक कुमार, नगर परिषद कार्यपालक...