गोपालगंज, अप्रैल 19 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता। नया मोबाइल नहीं खरीदने से नाराज युवक ने खुद के पेट में चाकू मार लिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक जादोपुर थाना क्षेत्र के मसानथाना गांव के राघो पंडित का 20 वर्षीय बेटा रवि कुमार बताया गया है। इलाज युवक के पिता ने बताया कि रविवार को उसके बेटे ने नए मोबाइल खरीदने की बात कही। रुपए नहीं होने पर नया मोबाइल नहीं खरीदने की बात कहने पर वह नाराज हो गया। इसके बाद उसने अपना पुराना मोबाइल फोड़ दिया। फिर उसने खुद के पेट में चाकू मार लिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी हालत में युवक के पिता व अन्य लोगों ने उसे उठाकर इलाज के लिए लेकर मॉडल सदर अस्पताल में पहुंचे। जहां इमरजेंसी वार्ड में उसका इलाज डॉक्टर की देखरेख में किया जा रहा है। वहीं इस घटना की सूचना अस्पताल प्रशासन की ओ...