बक्सर, जून 21 -- पेज-05 के लिए वाहन चेकिंग अभियान के दौरान कार से मिली शराब फोटो-18, कैप्सन :- रविवार को नया भोजपुर थाना में बरामद शराब के साथ पुलिस कर्मी डुमरांव, संवाद सूत्र। नया भोजपुर पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को एक बड़ी सफलता हासिल की है।

पुलिस कार्रवाई वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक क्रेटा कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बरामद शराब की कुल मात्रा 345.39 लीटर बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान वैशाली जिले के विद्दूपुर थाना क्षेत्र के पकौली गांव निवासी स्व. रामवृक्ष राय के पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार नया भोजपुर थाना पुलिस क्षेत्र में नियमित...