बक्सर, फरवरी 26 -- डुमरांव। नया भोजपुर थाना परिसर में गुरुवार को छह कांड मे जब्त की गई 190 लीटर शराब का विनष्टीकरण किया गया। सीओ कुमार दिनेश की उपस्थिति में खुले मैदान में शराब को गड्ढे में डालकर जेसीबी से नष्ट किया गया, ताकि उसका दोबारा उपयोग न हो सके। शराब विनष्टीकरण की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी ढंग से की गई। प्रशासनिक निर्देशों के अनुरूप पहले जब्त शराब की मात्रा का मिलान किया गया, इसके बाद निर्धारित मानकों के अनुसार उसे नष्ट किया गया। इस दौरान थाना पुलिस, उत्पाद विभाग के कर्मी व अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। स्थानीय पुलिस ने बताया कि नष्ट की गई शराब पूर्व में की गई कार्रवाई के दौरान जब्त की गई थी। न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद इसे नष्ट करने की प्रक्रिया पूरी की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...