संभल, अप्रैल 10 -- शहर और आसपास के क्षेत्रों में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में कुल 10 लोग घायल हुए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां से कई की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पहला हादसा गुरुवार शाम नया बाईपास स्थित जीरो प्वाइंट के पास हुआ। थाना कुंदरकी क्षेत्र के मोहल्ला नरुल्ला निवासी राशिद अपनी पत्नी गुलेशदाब और बच्चों शाहअली व तैमूर अली के साथ स्कूटी से बहजोई से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई, जिसे सुरेश निवासी रुस्तमपुर डरौली थाना बनियाठेर चला रहा था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों पर सवार सभी लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां से गुलेशदाब और सुरेश को प्राथमिक उपचार के ब...