सिमडेगा, अप्रैल 17 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि।कम खर्च में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के अपने संकल्प को आगे बढ़ाते हुए संत जेवियर कॉलेज ने सत्र 2026-30 यूजी प्रथम वर्ष, सेमेस्टर I II का नया फीस स्ट्रक्चर जारी कर दिया है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ फा रोशन बा: ने बताया कि कॉलेज प्रबंधन का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं मध्यम वर्ग के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्रदान करना है। ताकि कोई भी छात्र आर्थिक अभाव के कारण अपनी पढ़ाई से वंचित न रहे। जारी फीस संरचना के अनुसार आर्ट्स एवं कॉमर्स संकाय में एसटी एवं एससी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए वार्षिक शुल्क 18,500 रुपये निर्धारित किया गया है। जबकि बीसी एवं सामान्य वर्ग के लिए यह शुल्क 19,600 रुपये रखा गया है। वहीं साइंस संकाय में एसटी एवं एससी वर्ग के लिए 20,500 रुपये तथा बीसी एवं सामान्य वर्...