नया फीचर, अब WhatsApp में जोड़ सकेंगे कोई भी AI Agent, ऐप में ही कर पाएंगे बातचीत
नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- खबर है कि WhatsApp एक ऐसे फीचर की टेस्टिंग कर रहा है, जिससे यूजर्स थर्ड-पार्टी AI एजेंट और बॉट्स को सीधे मैसेजिंग ऐप से कनेक्ट कर सकेंगे। उम्मीद है कि इस फीचर से हर कनेक्टेड एजेंट के लिए एक अलग चैट मिलेगी, जिससे यूजर्स WhatsApp से बाहर निकले बिना ही इन सर्विस के साथ बातचीत कर सकेंगे। फिलहाल, यह फीचर कुछ ही Android यूजर्स के लिए उपलब्ध बताया जा रहा है। आने वाले महीनों में WhatsApp इसे और ज्यादा अकाउंट्स के लिए रोल आउट कर सकता है, हालांकि कंपनी ने अभी यह कन्फर्म नहीं किया है कि यह फीचर ज्यादा लोगों तक कब पहुंचेगा।WhatsApp यूजर्स को थर्ड पार्टी AI एजेंटों के साथ सीधे चैट करने की सुविधा दे सकता है वॉट्सऐप के नए फीचर ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetaInfo ने एंड्रॉइड वर्जन 2.26.35.3 के लिए वॉट्सऐप बीटा में इस फीचर को देखा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.