नोएडा, अप्रैल 18 -- नोएडा के 50 साल पूरे होने के अब नए नोएडा को बसाने की तैयारी शुरू हो गई है। प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि एक महीने में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। जमीन अधिग्रहण के लिए मुआवजा दर पहले ही तय हो चुकी है। नए नोएडा में श्रमिकों के लिए भी आवास बनाए जाएंगे। नोएडा का अधिकांश हिस्सा विकसित हो चुका है। अब सिर्फ एक्सप्रेसवे के आसपास ही जमीन बची है। ऐसे में कुछ साल पहले दादरी और बुलंदशहर के 80 गांवों की जमीन पर नया नोएडा बसाने की योजना तैयार की गई थी। अब नए नोएडा को बसाने की योजना पर काम शुरू होगा। हाल ही में हुई बोर्ड बैठक में नए नोएडा में जमीन लेने के लिए मुआवजा दर तय कर दी गई थी। ये दरें यमुना क्षेत्र के बराबर रखी गई हैं। यह भी पढ़ें- जेवर एयरपोर्ट से नए नोएडा को लगेंगे पंख, 6 लाख लोगों का बनेगा नया ठिका...