रामगढ़, अप्रैल 17 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। होसिर गांव के तरवा बांध टोला में शुक्रवार को 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाए जाने से लोगों में खुशी है। ग्रामीणों ने बताया दो दिन पहले तरवा बांध टोला का ट्रांसफार्मर जल गया था। जिससे टोला के लोग अंधेरा में रहने को विवश थे। इसकी सूचना विभगीय कर्मियों को दी गई थी। पर कार्रवाई में देरी होने के बाद ग्रामीण इसकी सूचना के जिला परिषद सर्वेश कुमार सिंह को दिया। फिर जिप सदस्य ने विभागीय अधिकारियों से मिलकर नया ट्रांसफार्मर लगवाने का कार्य किया। इस मौके पर जिप सदस्य के अलावे मुखिया लक्ष्मी देवी, उपेन्द्र सिंह, सर्वेश सिंह, शेराज अंसारी, वकिल महतो, जगदीश तुरी, दिनेश्वर तुरी, शिवलाल महतो, वासुदेव महतो, मनोज महतो, धनेश्वर महतो उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.