गिरडीह, जून 18 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड अंतर्गत धुरैता पंचायत के पचडीहा गांव में लंबे समय से चली आ रही बिजली समस्या का समाधान हो गया है। ग्रामीणों को बेहतर और निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गांव में नए ट्रांसफार्मर का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जमुआ प्रमुख प्रतिनिधि संजीत यादव ने फीता काटकर नए ट्रांसफार्मर का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की समस्या का समाधान करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। नए ट्रांसफार्मर के लगने से वोल्टेज की समस्या दूर होगी और लोगों को घरेलू उपयोग के साथ-साथ कृषि कार्यों में भी काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस ट्रांसफार्मर के स्थापित होने से पचडीहा गांव के लोगों को नियमित बिजली आपूर्ति मिलेगी। इससे ग्रामीणों के दैनिक जीवन...