श्रावस्ती, जून 24 -- गिरंटबाजार,संवाददाता। दो दिन पहले धू धूकर ट्रांसफार्मर जलने से राजापुर पुरैना गांव अंधेरे में है। बुधवार को नया ट्रांसफार्मर आया है। जल्दी ही लगेगा और समस्या का समाधान होगा। विकास क्षेत्र जमुनहा के थाना हरदत्त नगर गिरंट के ग्राम पंचायत राजापुर पुरैना में बीते सोमवार को ओवर लोड के चलते विद्युत ट्रांसफार्मर धूं-धूं कर जल गया था। वहीं मंगलवार को बहराइच 132 केवी से उरलहवा विद्युत उपकेंद्र बंजारन पुरवा 33/11 केवी की मेन केबिल बाक्स ब्लास्ट हो गया था जिसको बिजली विभाग ने दो दिल लगातार सुबह से शाम तक मेहनत करके केबिल बाक्स को ठीक कर लिया है। लेकिन अभी जला हुआ बिजली टांसफार्मर नहीं बदला जा सका है। यह भी पढ़ें- विद्युत ट्रांसफार्मर धू-धू कर जला जिससे लोगों को भयंकर गर्मी में अंधेरे में रहना पड़ेगा। जेई ने बताया कि ट्रांसफार्मर...