लखीसराय, जुलाई 14 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र के नया टोला सलेमपुर के समाजसेवी रविशंकर प्रसाद सिंह अशोक के अनुज तथा केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता राजमणि प्रसाद सिंह को प्रतिष्ठित डायरेक्टर जनरल मेडल पदक से विभूषित किया गया है। केन्द्रीय शहरी विकास एवं निर्माण मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उन्हें यह पदक नई दिल्ली के विज्ञान भवन के प्लेनरी हॉल में विभाग के 172 वें स्थापना दिवस पर उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन एवं योगदान के लिए रविवार को प्रदान किया। प्रशासन और प्रशिक्षण श्रेणी में असाधारण प्रदर्शन, कुशल नेतृत्व, प्रशिक्षण में उल्लेखनीय योगदान और देश सेवा के लिए समर्पित तथा ईमानदारी से सेवा करने के लिए विभाग के द्वारा उन्हें सर्वोच्च सम्मान दिया गया। विधानसभा में पूर्व प्रत्याशी श्री अशोक ने बधाई देते हुए कहा कि जिले ...