गाज़ियाबाद, जनवरी 9 -- गाजियाबाद, संवाददाता। नया गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर दो ट्रेन के ठहराव की मांग को लेकर सांसद अतुल गर्ग ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा है। पत्र में ट्रेन के ठहराव न होने से दैनिक यात्रियों को हो रही परेशानी के बारे में अवगत कराया गया। दैनिक यात्री संघ नया गाजियाबाद के प्रतिनिधि राहुल शर्मा ने पूर्व में शहर के सांसद अतुल गर्ग को पत्र लिखा था। इसमें उन्होंने बताया कि रेलवे ने 16 साल से नया गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के दैनिक यात्रियों के ठहराव की मांग पूरी नहीं की। गाजियाबाद में नौकरी करने वाले दैनिक यात्री सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ सिटी, मेरठ कैंट, मोदीनगर से आते हैं और चढ़ने और उतरने के लिए नया गाजियाबाद स्टेशन उनकी पहली पसंद होती है। उन्होंने कहा कि नया गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर दिल्ली-अंबाला कैंट-दिल्ली इंटर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.