नया कृत्रिम पांव लगाने की उठाई मांग
पिथौरागढ़, मई 16 -- संतोष, पिथौरागढ़। बीसाबजेड़ चामी निवासी हरी राम ने नया कृत्रिम पांव लगाने की मांग उठाई है। शनिवार को हरी राम ने कहा कि अप्रैल माह में जिला समाज कल्याण अधिकारी पिथौरागढ़ की ओर से जिला समाज कल्याण अधिकारी ऊधम सिंह नगर को डीडीआरसी के माध्यम से उन्हें कृत्रिम पांव लगाने को एक पत्र दिया था। कहा जिसके बाद अस्पताल पहुंचने के दिन ही चिकित्सकों ने उनके पांव का माप लेकर उन्हें कृत्रिम पांव पहना दिया। लेकिन माप सही ना होने के कारण उन्हें चलने में दिक्कत हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.