नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। स्थानांतरण के बाद नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले अधिकारियों के खिलाफ लोक निर्माण विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि स्थानांतरित अधिकारियों ने यदि नई जगह पर ज्वॉइन नहीं किया तो उन्हें 7 सितंबर से वेतन जारी नहीं किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी में 21 अगस्त को कई कार्यकारी अभियंता और सहायक अभियंता (सिविल व इलेक्ट्रिकल) का स्थानांतरण हुआ था। यह आदेश तत्काल लागू किया गया था, लेकिन इसमें से कई अभियंता नई तैनाती पर नहीं पहुंचे। इनके संबंध में एक कार्यालय आदेश जारी हुआ है, जिसमें कहा गया है कि इन्हें 7 सितंबर की पूर्वाह्न से हर हाल में कार्यमुक्त कर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- स्थानांतरण के बाद नई जगह ज्वाइन नहीं किया तो वेतन रुकेगा साथ ही आहरण एवं संवितरण अधिकारियों (डीडीओ) को निर...