नया कानून लागू, एक दिन में वसूला 41 लाख जुर्माना
गोरखपुर, जून 24 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। जन विश्वास अधिनियम को एनईआर में तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इसके तहत सबसे पहले 20 जून की रात में गोरखपुर से चलने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस में बढ़ी हुई जुर्माने की राशि वसूल की गई। इस ट्रेन में कुल 90 केस बनाकर 80000 रुपये वसूला गया। वहीं, नई व्यवस्था लागू होने के बाद एनईआर ने एक दिन में 41 लाख रुपये जुर्माना वसूला है। नया अधिनियम लागू होने के पहले एनईआर में एक दिन में वसूली जाने वाली जुर्माने की रकम करीब 31 लाख रुपये होती थी। दरअसल, भारतीय रेलवे ने बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए जुर्माने की राशि दोगुनी कर दी है। रेल मंत्रालय की नई अधिसूचना के अनुसार अब कोई यात्री बिना टिकट या गलत टिकट के साथ यात्रा करते हुए पकड़ा जाता है तो उसे यात्रा का पूरा किराया चुकाने के सा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.