लखनऊ, मार्च 21 -- लखनऊ के गोमती नगर के सीएमए भवन के ऑडिटोरियम में द इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएमएआई) के लखनऊ चैप्टर द्वारा आयकर अधिनियम 2025 पर सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में आयकर एवं वित्त सलाहकार सीएमए पवन जायसवाल और सीएमए रवि साहनी रहे। मुख्य अतिथि कमिश्नर नीरज कुमार ने बताया कि सरकार की ओर से आयकर अधिनियम 2025 के जरिए से आयकर प्रणाली को सरलीकृत किया गया है ताकि करदाता भी आसान तरीके से कर प्रणाली को समझ सके। विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में यह सरलीकृत कर व्यवस्था का बड़ा योगदान रहेगा। सीएमए प्रोफेशनल का इस नई आयकर अधिनियम 2025 के क्रियानवयन में महत्वपूर्ण योगदान है। इंन्वेन्ट्री वैलूवेशन संस्था के लाभ को गणित करने के लिए महत्वपूर्ण है।कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि कमीशनर...