रांची, जून 11 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। विधानसभा थाना क्षेत्र के नयासराय मठटोली स्थित तालाब से अर्शियान अंसारी नामक छात्र का शव एनडीआरएफ ने गुरुवार को बरामद किया। विधानसभा थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर में अर्शियान दो दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गया था। इसी बीच गहरे पानी में जाने से वह डूब गया। परिजनों की सूचना पर पुलिस और एनडीआरएफ टीम ने खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। गुरुवार को एनडीआरएफ ने फिर से खोजबीन करके शव को बाहर निकाला। यह भी पढ़ें- नयासराय तालाब में नहाने गया छात्र डूबा, खोजबीन में जुटी एनडीआरएफ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...