समस्तीपुर, मार्च 2 -- हसनपुर। थाना क्षेत्र के नयानगर गांव में एक घर से करीब तीस लाख रुपये की जेबरात की चोरी का मामला प्रकाश में आया है। इसको लेकर पीड़ित ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें पीड़ित राजीव नयन सिंह ने कहा है कि 25 फरवरी को सपरिवार पारिवारिक उपनयन कार्यक्रम में भाग लेने को लेकर देवघर गये थे। वहां से 27 फरवरी की रात वापस लौटने पर मेन गेट का ताला टूटा था। वहीं घर के अंदर जाने पर कमरे व गोदरेज का ताला भी टूटा हुआ था। वहीं यत्र तत्र सामाना बिखरा पड़ा था। इसकी सूचना हसनपुर थाना को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू की। उन्होंने बताया कि कमरों एवं गोदरेज का ताला तोड़ कर सोने, चांदी के गहने, पीतल, काशा का वर्तन चोरों ने चोरी कर ली। इसमें 180 ग्राम सोने के कंगन, टीका, हार, झुमका सहित अन्य सोने एवं चांदी के जे...