बेगुसराय, सितम्बर 23 -- मटिहानी। नयागांव सिंहपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय में राष्ट्रीय आय-सह-मेधा छात्रवृत्ति योजना सत्र 2026-27 की तैयारी को मजबूत करने के उद्देश्य से मॉक परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा का प्रश्न-पत्र विनोबा ऐप द्वारा उपलब्ध कराया गया जबकि विद्यालय प्रशासन ने निर्धारित समय और अनुशासन के साथ परीक्षा संपन्न कराई। प्रधानाध्यापक राजीव कुमार के नेतृत्व में आयोजित परीक्षा में शिक्षक रिक्की कुमार मुख्य पर्यवेक्षक रहे। विनोबा टीम की प्रतिनिधि आर्या ने परीक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर विद्यालय की सराहना की। परीक्षा के बाद शिक्षिका संयोगिता कुमारी एवं अमीषा कुमारी ने उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। 180 अंकों की परीक्षा में सत्यम कुमार ने 147 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल की। वहीं, हर्ष कुमार 118, अदिति 115, हीरा कुमार 110...